यूपी में सर्वाधिक सीट अखिलेश के नेतृत्व में जीतेगा गठबंधन : अभिषेक यादव

Share

08HREG399 यूपी में सर्वाधिक सीट अखिलेश के नेतृत्व में जीतेगा गठबंधन : अभिषेक यादव

अयोध्या,08 सितम्बर (हि. स.)। देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा लेकर शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने पत्रकारों से बातचीत में केन्द्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश से सर्वाधिक सीटें जितेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बनवाने में सपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कहा कि आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगारी और व्यापारी तमाम संकटों से जूझ रहा है। ऐसे में एकमात्र विकल्प इंडिया गठबंधन है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पांडेय ने कहा कि जनता अखिलेश यादव सरकार के विकास को याद कर रही है। लोकसभा चुनाव में अयोध्या से भारी जीत दर्ज होगा। जिले के सहादतगंज में साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया है।