रतलाम की दम्पति ने फिर से रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह की

Share

16HREG270 रतलाम की दम्पति ने फिर से रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह की

रतलाम, 16 अगस्त (हि.स.)। शहर की प्रसिद्ध पर्वतारोही दम्पति अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी सोनाली परमार ने यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस,5642 मीटर (18510 फीट )पर स्वत्रंत्रता दिवस (15 अगस्त) की रात को 11 बजे निकलकर -20 से -25 डिग्री के तापमान में चलकर 16 अगस्त की सुबह 5.30 बजे पहुँच कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया ,राष्ट्रगान गाया और 7 बार सूर्य नमस्कार किया। इस तरह अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ऐसा करने वाली भारत की पहली दम्पति बन गए।

पूर्व में रतलाम की दम्पति (अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार) ने अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो ,5895 मीटर(19341 फीट) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इतिहास रचा था। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली दम्पति है।

ज्ञातव्य हो की अनुराग चौरसिया ,बैंक ऑफ बड़ौदा की रतलाम शाखा में तथा श्रीमती सोनाली परमार रतलाम राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत है।