हमें आजादी के मूल्य को समझना है : हरीश रावत

Share

15HREG250 हमें आजादी के मूल्य को समझना है : हरीश रावत

देहरादून, 15 अगस्त (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आजादी के वीर कुर्बानियों की बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें आजादी के मूल्य को समझना है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने ध्वजारोहण कर समस्त देश और राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी और मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्शों और सपनों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास की दिशा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आजादी के बाद देश ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ कर विश्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है। आज पूरा विश्व भारत को एक आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के उन तमाम सेनानियों को बधाई देते हैं जो कांग्रेस के मूल्यों के लिए गली-गली, गांव-गांव अलख जगाये रखने को काम कर रहे हैं। हम राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों को भी बधाई देते हैं जिनके संघर्ष और बलिदान से उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बैठी कुछ ताकतों छद्म राष्ट्रवाद का नारा दे रहे हैं। जिसे देश की जनता बर्दाश्त नही करेगी।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मीडिया चैयरमेंन पी.के राजनैतिक/मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, महन्त विनय सारस्वत, सेवादल की मुख्य संगठक हेमा पुरोहित, प्रभुलाल बहुगुणा, कै. बलबीर सिंह रावत, सुनीता प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।