07HREG85 मिशन इंद्रधनुष का प्रथम चरण प्रारंभ : डॉ. संजय जैन
देहरादून, 07 अगस्त (हि.स.)। मिशन इंद्रधनुष का प्रथम चरण सात अगस्त से प्रारंभ हो गया है जो 12 अगस्त तक चलेगा। दूसरा चरण 11 से 16 सितम्बर और तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ. संजय जैन ने सोमवार को बातचीत के दौरान दी।
डॉ. संजय जैन ने बताया कि राजधानी देहरादून में मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान की शुरुआत विधिवत रूप से की गई है, मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान 5.0 के प्रथम चरण का शुभारंभ आज महात्मा गांधी शताब्दी चिकित्सालय देहरादून में किया गया,अभियान के तहत जनपद में गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगवाए जा रहे हैं। जनपद में पहली बार टीकाकरण का ऑन द स्पॉट ऑनलाइन पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। टीकाकरण के पश्चात डिजिटल टीकाकरण कार्ड तैयार किया जाएगा जो कि पोर्टल में हमेशा अपलोड किया जा सकेगा।
जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के 3 चरणों में से प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर जनपद देहरादून में संचालित किया जाएगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिनके टीके किसी कारणवश छूट गए हो वह टीके अवश्य लगवाएं। साथ ही जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके अवश्य लगवाएं।