जबलपुरः काशी यात्रा पर रवाना हुए बुजुर्ग तीर्थ यात्री

Share

19HREG2 जबलपुरः काशी यात्रा पर रवाना हुए बुजुर्ग तीर्थ यात्री

जबलपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जबलपुर से करीब डेढ़ सौ बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार देर शाम काशी के लिए रवाना हुई। ट्रेन से काशी की तीर्थ यात्रा पर जा रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों का रेलवे स्टेशन पहुँचने पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर हर हर महादेव के जयकारे के बीच उनपर पुष्प वर्षा भी की गई।

तीर्थ यात्रा पर जा रहे सभी बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया तथा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का अवसर प्रदान करने के लिये उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। तीर्थ यात्रियों को काशी रवाना करने तहसीलदार रांझी कुलदीप पराशर रेल्वे स्टेशन पर मौजूद थे।