स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारियों को कांग्रेस ने किया सम्मानित

Share

15HREG310 स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारियों को कांग्रेस ने किया सम्मानित

हरिद्वार, 15 अगस्त (हि.स.)। महानगर कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सम्मानित कर मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा मार्च निकालकर किया गया जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रतिमा ने की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के हालात एक बार पुनः आजादी से पहले वाले हो रहे हैं जिसे बचाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी बढ़ा रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं जो सपना आजादी के शहीदों ने देखा था उसे केंद्र में बैठी सरकार समाप्त कर रही है। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस शहीदों को नमन करने का दिवस है। भाजपा देश को बांट रही है। कांग्रेस ही देश को बचा सकती हैं।

महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस सभी को जोड़कर चलती है। वीर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। 2024 में सत्ता परिवर्तन होगा। कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ इंटक नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।

इस अवसर पर स्वतन्त्रता सैनानी के उत्तराधिकारी जितेंद्र रघुवंशी, सुरेंद्र सैनी, गोपाल नारसन, सुभाष घई, शकर लाल गुप्ता सुरेंद्र दत्त, पूर्व विधायक रामयश सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, प्रकाशवती झाई, बीना कपूर, ओपी चौहान, किरण पाल वाल्मीकि, पार्षद कैलाश भट्ट, इसरार अहमद, राजीव भार्गव, मेहरबान खान, मन्नू रियाज, महावीर वशिष्ठ, हाजी शाहबुद्दीन, इरफान अंसारी, अशोक गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष कनखल जतिन हांडा, ब्लॉक अध्यक्ष मध्य हरिद्वार विकास चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा साठू, नीतू बिष्ट, अशोक टंडन, तीर्थपाल रवि, ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर अमित नौटियाल, महेश प्रताप राणा आदि उपस्थित थे।