15HREG178 कार्मिक प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें : विधानसभा अध्यक्ष
देहरादून, 15 अगस्त (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उन्होंने कार्मिकों से आजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु ने विधानसभा के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले और राज्य आंदोलनकारियों की बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में इससे पहले कई अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिनको आगे बढ़ाते हुए सभी के सहयोग से उत्तराखंड की विधानसभा को देश में आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम आर्थिक रूप से स्वावलंबी हुए हैं। विश्व पटल पर हमारी बातें सुनी ही नहीं जाती हैं वरन उन्हें माना भी जाता है, इसकी एक झलक योग है। दूसरी झलक “”अन्तरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करना है। जी-20 समूह की अध्यक्षता का मौका मिला, तो हमें अपने संस्कारों, संस्कृति और परंपराओं को विश्व पटल पर रखने का एक स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ। हमने अपनी सनातन संस्कृति का मूल मंत्र “”वसुधैव कुटुम्बकम्”” अर्थात धरती ही परिवार है, की विचारधारा को विश्व पटल पर रखा। हमारी इस सोच को सफल बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिये हुए मूलमंत्र “वोकल फॉर लोकल” सहायक सिद्ध हुआ है।
विधानसभा खण्डूडी ने कहा कि आज देश प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। हमारी बहन और बेटियां हर चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ रही हैं।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक संस्था धीरेनुमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के साथ विधानसभा परिसर में 77 फलदार पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर विधानसभा के सचिव शहन्शाह मुहम्मद दिलबर दानिस, संयुक्त सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, विशेष कार्य अधिकारी अशोक साह, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ निजी सचिव ए पी सेमवाल,प्रमुख ,निजी सचिव रवि बिष्ट, समीक्षा अधिकारी राजीव बहुगुणा , सहायक जनसंपर्क अधिकारी आभास, जनसंपर्क अधिकारी राजेश थपलियाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।