16HREG113 मुख्यमंत्री से मिलीं विधान सभा अध्यक्ष, विलिजेंस से पुल टूटने की जांच कराने की मांग की
बिजनौर,16 जुलाई ( हि.सं.)। नजीबाबाद कोटद्वार रोड पर मालन नदी पर बने पुल के टूटने पर कोटद्वार विधायक पहले ही काफी नाराज़ हैं, वही विधानसभा अध्यक्ष ऋतुु खंडूरी ने भी इस मामले की शिकायत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से करते हुए विजिलेंस से जांच कराने की मांग की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने सचिव आपदा रंजीत सिन्हा व सचिव पीडब्ल्यूडी पंकज पाण्डेय की क्लास लगाई। ऋतु खण्डूरी ने दोनों अधिकारियों को बुलाकर कोटद्वार में पुल टूटने के साथ आपदा में हुए नुकसान पर चर्चा की। स्पीकर ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है । पीड़ितों को अविलम्ब राहत पहुंचाने के साथ सड़क ठीक करने,बिजली व पानी की सप्लाई आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि 14 जुलाई को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह पुल पानी के तेज प्रवाह में टूट गया था जिसके कारण आवागमन बंद कर दिया गया था । पुल टूटने का मुख्य कारण पुल के आसपास अवैध खनन होना बताया जा रहा है।