प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का 61वां जन्मदिन मनाया गया

Share

11HREG50 प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का 61वां जन्मदिन मनाया गया

-भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन के साथ 61 किलो लड्डू व 61 पौधा का किया वितरण

वाराणसी, 11 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (एके शर्मा) का 61वां जन्मदिन मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के देल्हना में मंडल प्रभारी उदय भान सिंह उदल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने पंचक्रोशी रोड स्थित अष्टभुजा मंदिर परिसर में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ नगर विकास मंत्री का जन्मदिन मनाया। ऊर्जा मंत्री के उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु होने के लिए कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मणों से विधिवत हवन पूजन भी कराया। मंत्री के जन्मदिन की खुशी में 61 किलो लड्डू और 61 पौधाें का वितरण भी किया गया। जन्मदिन मनाने में अजय दुबे, राजेश पटेल खन्ना, गुड्डू सिंह, प्रमोद सिंह, पप्पू पाल, मंगला उपाध्याय, धर्मेंद्र पाल, सियाराम, रामासरे चौहान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।