10HCRI2 इंदौर: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाईक से घर लौटते समय हुआ हादसा
इंदौर, 10 जुलाई (हि.स.)। शहर के तेजाजी नगर इलाके में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे और काम से लौटने के बाद घूमने निकले थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वे हादसे का शिकार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार दतोदा सिमरोल निवासी शाहरुख (26 वर्ष) पुत्र असलम खान काम रविवार शाम काम से लाैटने के बाद अपने रिश्तेदार आरिफ (24) पुत्र मुकीम खान के साथ बाइक से घूमने निकला था। देर रात करीब 12 बजे घूरने फिरने के बाद दोनों घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उमरीखेड़ा के पास बायपास पर अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेस से एमवाय अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवकों की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजन रात में ही अस्पताल पहुंच गये। मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों मजदूरी का काम करते थे। शाहरुख की दो साल पहले ही शादी हुई है। उसकी एक छोटी बच्ची है। वहीं एक छोटा भाई है। आरिफ के परिवार में दो भाई और माता-पिता हैं। उसकी शादी नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।