02HREG44 गुना: अंधी रफ्तार से दौड़ रहे ट्रक ने सड़क किनारे बैठी 7 गायों को कुचला, 6 की मौत
गुना, 2 जुलाई (हि.स.)। गुना शहर के बाइपास पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी सात गायों का रौंद दिया। घटना में छह गायों की मौत हो गई। एक गाय गंभीर रुप से घायल है। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। नगर निगम की सहायता से गायों को हटाया गया और घायल गाय को इलाज के लिए कैंट गौशाला भिजवाया गया है।
जानकारी अनुसार घटना रविवार तड़के करीब 4 बजे की है। गुना बाइपास पर आरटीओ कार्यालय के आगे एक ढाबे के सामने गायें बैठी हुई थीं। इस दौरान अंधी रफ्तार से दौड़ रहा एक ट्रक गायों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में छह गायों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका की टीम को भी बुला लिया गया। घायल गाय को इलाज के लिए कैंट गोशाला भिजवाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।