10HREG41 द्रोण नगरी में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्त कर रहे हैं जलाभिषेक
देहरादून, 10 जुलाई (हि.स.)। देहरादून सहित प्रदेश भर में सावन के पहले सोमवार शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से भगवान शिव के भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह से ही भक्तों की भोले भक्तों की भीड़ मंदिरों में दिख रही है। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास बंदोबस्त किया गया है।
सावन के पहले सोमवार पर देहरादून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर के गेट सुबह साढ़े चार बजे से भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान श्री पृथ्वीनाथ का पुष्प व विशेष श्रृंगार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक विश्व कल्याण लिए किया।
इसके अलावा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय,अभयमठ शक्तिपीठ लक्ष्मण चौक,कमलेश्वर महावेद मंदिर जीमएएस रोड, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट,काली मंदिर के शिवालय समेत शहरभर के शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तों की लाइन लगी हुई है। श्रद्धालुओं की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही मंदिर के सेवादार भी तैनात रहे।
अधिमास के चलते इस बार सावन दो महीने तक चलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में 16 जुलाई से सावन शुरू होगा। बीते तीन जुलाई से मैदानी क्षेत्रों में सावन मास शुरू हो चुका है।
टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णागिरी महाराज ने बताया कि सुबह चार बजे भगवान का चंदन, दूध, गंगाजल, पुष्प अभिषेक के बाद साढ़े चार बजे कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया। किसी को भी दर्शन से लेकर जलाभिषेक में शिव भक्तों को परेशानी ना हो इसके लिए सभी व्यवस्था पहले से पूरी कर ली गई है।
गढ़ी कैंट छावनी क्षेत्र में तमसा नदी के तट पर ऐतिहासिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि महाभारत काल से पहले गुरु द्रोणाचार्य के तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने दर्शन दिए।