18HREG472 संस्कार भारती ने कलासाधकों का सम्मान किया
मेरठ, 18 जुलाई (हि.स.)। संस्कार भारती मेरठ महानगर की ओर से गुरु पूर्णिमा व्यास जयंती के उपलक्ष्य में नटराज पूजन व कला साधकों का सम्मान किया गया। इस दौरान कला साधकों के योगदान को सराहा गया।
यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रबंधन संस्थान माल रोड मेरठ के सभागार में मंगलवार को आयोजत किया गया। संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ. मंयक अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था का ध्येय गीत साधयति संस्कार भारती भारते नवजीवनम का गायन किया गया।
मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि व्यास जंयती गुरु पूर्णिमा को संस्कार भारती नटराज पूजन के रूप में मनातीं है। नटराज को सभी कलाओं का अधिष्ठापन माना जाता है। भगवान शिव का ही एक स्वरुप नटराज है। यह सम्पूर्ण विश्व शिव की नृत्य वाला है। नटराज का नृत्य सृष्टि स्थिति संहार तिरोभाव और अनुग्रह इन पांच क्रियायों का प्रतीक है।
नटराज पूजन के अवसर पर ललित कलाओं में संलग्न कला साधकों का सम्मान किया जाता है। इस अवसर पर ललित कलाओं अन्तर्गत साहित्य, संगीत नृत्य, चित्रकला, लोक कला, भू-अंलकरण, प्राच्य नाटक विधाओं से जुड़े कलाकारों रामलखन पटेल, डॉ. पंकज शर्मा, रुचि गुप्ता, प्रो. पिंटू मिश्रा, डॉ. संघर्ष शर्मा, रीना राघव, राजेश माथुर, जान्हवी टकसारिया, स्वाति शर्मा, डॉ. वंदना तोमर, सचिन खेड़ा, कर्नल संदीप मित्थल, उज्ज्वल सिंह को कलासाधक सम्मान से सम्मानित किया गया।
उपजिलाधिकारी सदर मेरठ ओजस्वी राज ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा भारतीय कलाकारों को जोड़कर मंच प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा भारतीय संस्कृति व परम्परा अनुरूप ललित कलाओं को संरक्षित व संवर्धन निमित सुन्दर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अर्चना जौहरी एवं डॉ. दिशा दिनेश द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बालक-बालिकाओं द्वारा की गई मनमोहक प्रस्तुति ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री डॉ. सुधाकर आशावादी, विभाग प्रमुख शीलवर्धन, गौरव दत्ता, राजीव, सार्थक, प्रो. संजय कुमार, अक्षय गोयल, नंदिनी आदि उपस्थित रहे।