रतलाम: 60 किलो डोडा चूरा, कार तथा पिस्टल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Share

16HREG385 रतलाम: 60 किलो डोडा चूरा, कार तथा पिस्टल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम, 16 जुलाई (हि.स.)। तीन लाख रुपये मूल्य का 60 किलो ग्राम डोडा चूरा पिस्टल मय मेगजीन व तीन जिंदा राऊंड कीमत 50 हजार रुपये तथा एक सफेद रंग की कार जिसकी कीमत 10 लाख रुपये कुल 13 लाख 50 हजार रुपये की मश्रुका जब्त करते हुए दो आरोपित 38 वर्षीय जफर खान पुत्रअजीज खान निवासी न्यू काजीपुरा रतलाम हाल मुकाम महावीर कालोनी जावरा तथा 34 वर्षीय मोहम्मद रफीक निवासी मोवातीपुरा जावरा को गिरफ्तार कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट व धारा 25/27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीएम सैलाना ईडला मौर्य, थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी मुखबिर के द्वारा मिलने पर कार्रवाई की गई।

मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की महिन्द्रा कार से जफर खान व इमरान खान तीन काले रंग के प्लास्टिक के बोरों में डोडाचुरा लेकर जावरा तरफ से बोदिना सैलाना होते हुए राजस्थान की तरफ कही जाने वाले है। कार में इनके पास हथियार भी हो सकते है। गठित टीम ने बोदिना फंटे सैलाना में नाकेबंदी कर इन आरोपितों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 20-20 किलो के तीन काले बेग में रखे हुए थे। आरोपियों से उक्त मादक पदार्थ के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।