21HNAT19 ग्वालियर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के गढ़ में जनसभा को करेंगी संबोधित
ग्वालियर, 21 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंची हैं। ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा जन आक्रोश महारैली के जरिए चुनावी अभियान का आगाज करेंगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा विमानतल पहुंची, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रियंका यहां से सीधे महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा मेला मैदान में आयोजित जन आक्रोश सभा में शामिल होने के लिए रवाना हुई। प्रियंका की सभा के मुख्य मंच पर प्रियंका के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत दूसरे बड़े नेता मौजूद रहेंगे।