प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में सुरक्षित, पर कांग्रेस का दोहरा चरित्रः वीडी शर्मा

Share

21HREG105 प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में सुरक्षित, पर कांग्रेस का दोहरा चरित्रः वीडी शर्मा

मुरैना, 21 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने वाली सरकार है, इसलिए प्रदेश में आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस का चरित्र दोहरा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को मुरैना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र है इसलिए राजस्थान में दलित महिलाओं पर हो रहे अन्याय, अत्याचार तथा देश को बदनाम करने के कार्य पर प्रियंका गांधी व कांग्रेस नेता कुछ बोलते नहीं, जबकि अन्य घटनाओं पर तेज गति से ट्वीट तथा क्रांतिकारियों के समाधि स्थल पर जाकर स्वयं को जनहितैषी साबित करते हैं। रहे थे।

वीडी शर्मा शुक्रवार को अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंचे थे। उनकी मामीजी का हाल ही में निधन हुआ। उन्होंने यहां अपने मामाजी के गोपालपुरा स्थित निवास पर पहुंच कर अपनी मामीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसी तरह ऊर्जा विकास निगम चेयरमैन गिर्राज डण्डौतिया के पिताजी केशव डण्डौतिया के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिये उनके निवास पर पहुंचे। शर्मा ने दोनों स्थानों पर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधा कर संबल प्रदान किया। इसके बाद सड़क मार्ग से ग्वालियर रवाना हो गये।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग निगम चेयरमैन रघुराज कंषाना, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत हमीर सिंह पटेल, श्रीबल्लभ डण्डौतिया, जयप्रकाश राजौरिया, वीरेन्द्र हर्षाना नाका, जाफर वेग, प्रेमकांत शर्मा, नीरज भदौरिया, अरविंद सिकरवार गुडुआ, संजय शर्मा पूर्व पार्षद, पूर्व सदस्य जिला पंचायत राकेश सिंह, अवधेश पाराशर, चारूकृष्ण डण्डौतिया, केडी डण्डौतिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू परमार समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।