16HREG101 किशोरी के साथ छेड़खानी, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज
जालौन, 16 जुलाई (हि.स.)। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दूसरे मोहल्ले का रहने वाला एक युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को परेशान करता रहता था। और बीती 10 जुलाई को उसने घर में घुसकर उसने मेरी बेटी के साथ छेड़खानी की और बेटी के चिल्लाने पर धमकी देकर भाग गया। जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।