राजगढ़ः ब्यावरा में आज महामंडलेश्वर परमानंद महाराज का आगमन, कल होंगे दिव्य प्रवचन

Share

14HREG25 राजगढ़ः ब्यावरा में आज महामंडलेश्वर परमानंद महाराज का आगमन, कल होंगे दिव्य प्रवचन

राजगढ़,14 जुलाई (हि.स.)। अखंड परमधाम पीठ के महामंडलेश्वर अनंत श्री पूज्य परमानंद महाराज का शुक्रवार को ब्यावरा नगर में आगमन होगा, जो शाम 5 बजे भोपाल बाइपास स्थित अखंड परमधाम आश्रम पर पहुंचेंगे। महाराज श्री शनिवार को परमधाम आश्रम पर श्रद्वालुओं को दिव्य प्रवचन देंगे, इसके बाद पादुका पूजन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। महामंडलेश्वर परमानंद महाराज के साथ उनके उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर 1008 ज्योतिर्मयानंद महाराज का भी नगर में आगमन होगा। अखंड परमधाम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा सभी नगरवासियों से प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।