इंदौर: जी-20 समिट का अंतिम दिन आज, प्रसारित होगा प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश

Share

21HREG27 इंदौर: जी-20 समिट का अंतिम दिन आज, प्रसारित होगा प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश

इंदौर, 21 जुलाई (हि.स.)। 19 जुलाई से शुरू हुई जी-20 समिट का शुक्रवार को आखिरी दिन है। श्रम और रोजगार विषय पर आयोजित इस समिट में दो दिन से विभिन्न देशों के 70 से ज्यादा प्रतिनिधि विचार विमर्श कर रहे हैं। शुक्रवार को समिट के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश का प्रसारण होगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित अन्य मंत्री ड्राफ्ट को अंतिम रूप देंगे।

इस तरह होंगे अंतिम दिन के कार्यक्रम

शुक्रवार को सुबह भारत की ओर से इनफॉर्मलिटी से फॉर्मलिटी एण्ड सोशल प्रोटेक्शन पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। इसके बाद इंडोनेशिया और ब्राजील के प्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा। फिर अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रेजेंटेशन होंगे। 11 बजे से 11.40 बजे तक जी-20 की प्राथमकिताओं पर सोशल ग्रुप की चर्चा होगी। इसके बाद 5 बजे तक केंद्रीय मंत्री यादव सहित अन्य मंत्री ड्राफ्ट को अंतिम रूप देंगे। शाम 7 बजे से 56 दुकान (स्ट्रीट फूड) पर डेलीगेट्स के लिए डिनर का होगा। इस दौरान वहां अन्य लोगों की इंट्री बैन होगी। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही वाटरप्रूफ डोम बनाया गया है। हालांकि इंदौर में तेज बारिश का क्रम जारी है। स्थिति को देखते हुए समिट के आउटडोर आयोजनों में परिवर्तन भी किया जा सकता है।