राजगढ़ः खिलचीपुर में निकाली गई भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा

Share

16HREG316 राजगढ़ः खिलचीपुर में निकाली गई भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा

राजगढ़, 16 जुलाई (हि.स.)। जिले के खिलचीपुर नगर में रविवार को जगन्नाथपुरी की तर्ज पर रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथजी, बलदाऊ और बहन सुभद्रा ने रथ में सवार होकर नगर का भ्रमण किया। रथयात्रा का श्रद्वालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सत्कार किया।

रथयात्रा में भ्रमण में करने वाली प्रतिमाएं नगर के संत सोहनदास आश्रम में स्थित जगन्नाथ मंदिर से लाई गई। यह रथयात्रा नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो इमली बसस्टेण्ड, झालावाड़ नाका, तोपखाना गेट, सर्राफा बाजार और मंडी होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंची। नगर में निकाली गई रथयात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सत्कार किया। जगन्नाथपुरी की तर्ज पर ही भगवान जगन्नाथजी, बलदाउ और बहन सुभद्रा के रथ को श्रद्वालूओं के द्वारा रस्सों से खींचा गया साथ ही रथ यात्रा में शामिल महिलाएं, युवा और बच्चे भजन-कीर्तन करते हुए झूमते-गाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान चावल से बनी खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।