16HNAT30 उत्तराखंड : भीम गौड़ा बैराज का गेट क्षतिग्रस्त, डाउन स्ट्रीम में तेजी संभावना
देहरादून, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड के भीम गौड़ा बैराज गेट 01 के क्षतिग्रस्त होने पर डाउन स्ट्रीम में तेज गति से डिस्चार्ज बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधकारी हरिद्वार को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं।
डयूटी ऑफिसर/ उप सचिव, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र अनूप कुमार मिश्रा की ओर से जारी चेतावनी आदेश में कहा गया कि भीम गौड़ा बैराज का 01 गेट के क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे डाउन स्ट्रीम में तेज गति से डिस्चार्ज बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। इसी के दृष्टिगत जिलाधकारी हरिद्वार को बैराज के डाउन स्ट्रीम में आम जनमानस के बचाव के लिए समस्त ईकाइयों को सक्रिय करने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नं. 0135-2710334, 2664317, टोल फ्री नं. 1070, 9058441404 और 8218867005 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।