कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

14HCRI29 कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-मात्र 03 बीघे थी जमीन, 04 लाख का था कर्ज

हमीरपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम बांकी में कर्ज से परेशान एक किसान ने शुक्रवार को गांव से बाहर सुनसान जगह गोशाला में खड़े एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान के ऊपर सरकारी और गैर सरकारी मिलाकर लगभग चार लाख का कर्ज था। इसके चलते किसान परेशान रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शुक्रवार को ग्राम बांकी में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब लोगों ने देखा कि सामूदायिक शौचालय के सामने गो शाला के अंदर खड़े पेड़ में किसी का शव लटक रहा है। गांव वालों ने नजदीक जाकर देखा तो उसकी पहचान गंगाराम (56) के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक के पास मात्र 03 बीघे जमीन थी। उसी से परिवार का भरण पोषण हो रहा था। मृतक के अरविन्द, धर्मेंद्र और जितेंद्र तीन बेटे तथा दो बेटियां हैं। 10 मई को ही छोटी पुत्री का विवाह हुआ था। परिजनों के मुताबिक किसान कर्ज से परेशान रहता था। उनके ऊपर बैंकों का करीब ढाई लाख का कर्ज था। साथ ही साहूकार और रिश्तेदारों का करीब डेढ़ लाख का कर्ज था।