16HPHO2 फोटो: संत रविदास यात्रा के कंट्रोल रूम का शुभारंभ
भोपाल, 16 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में संत रविदास रथयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का रविवार को केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।