अद्भुत शिवभक्त विजय हिन्दुस्तानी, शहीदों के नाम अपने शरीर पर गुदवाया

Share

07HREG173 अद्भुत शिवभक्त विजय हिन्दुस्तानी, शहीदों के नाम अपने शरीर पर गुदवाया

देहरादून, 07 जुलाई (हि.स.)। कावंड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों में गजब का उत्साह होता है। कांवड़िये तरह-तरह तरीकों से भोले बाबा को खुश करने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक शिव भक्त हैं विजय हिन्दुस्तानी जिन्होंने अपने शरीर पर 51 तिरंगे तथा पुलवामा में शहीद हुए हर शहीद का नाम लिखा है। इससे विजय हिन्दुस्तानी चर्चा का कारण बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने भोले बाबा से अपने जवानों की कुशलता की कामना की है। पूरे देश का जवान कोई शहीद न हो यह मैंने प्रार्थना मांगी है। 2019 के बाद जितने जवान शहीद हुए हैं उन शहीदों को मैंने अपने शरीर में गुदवाया है। सैनिकों की कुशलता के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करने आए विजय हिंदुस्तानी ने अपने आपको उत्तर प्रदेश के शामली का निवासी बताया।