55 किसानों के गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन में 4 में खामियां मिलीं, दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Share

21HREG164 55 किसानों के गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन में 4 में खामियां मिलीं, दुरुस्त करने के दिए निर्देश

– गन्ना सट्टा सर्वे के दौरान किसान उपस्थित रहें : उप गन्ना आयुक्त

मुरादाबाद 21 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित अगवानपुर में शुक्रवार को चीनी मिल की ओर से किसानों का गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन हुआ, जिसमें 55 किसानों के सर्वे में केवल 4 में खामियां मिलीं। उन्हें जल्द दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। अगवानपुर चीनी मिल के सर्वे की उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने तारीफ की और किसानों को अपने सर्वे के दौरान उपस्थित रहने की सलाह दी है।

अगवानपुर नगर पंचायत में 775 किसानों की जमीनों का सट्टा है। शुक्रवार को अगवानपुर में दीवान शुगर मिल की ओर से किसानों की गन्ने की खेती का सट्टा सर्वे किया गया।इस दौरान 55 किसानों की जमीनों का सर्वे हुआ। पहले दिन केवल 4 किसानों ने सर्वे पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

इसके बाद उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्रीय किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। उप गन्ना आयुक्त ने सबसे पहले सर्वे की खामियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 63 कॉलम का सर्वे चल रहा है।20 जुलाई से 14 अगस्त तक क्षेत्र में चीनी मिल की ओर से सट्टे का सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान किसानों की जमीन की पेड़ी और नौलक के आकलन के आधार पर किसना का गन्ने का सट्टा होगा और उनको पर्ची मिलेंगी।

उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि यह प्रक्रिया सत्र से पहले मुकम्मल की जाएगी, क्योंकि किसानों को सत्र के दौरान गन्ना डालने में इस तरह की शिकायतें आती है।इसलिए हमारा प्रयास रहता है कि इस समस्या को पहो ही दुरुस्त कर लिया जाए, वहीं चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक एनसी पंत ने किसानों से कहा कि सर्वे में वह भी सहयोग करें।अगर इनको कोई समस्या हो तो वह उसको साझा करें। उन्होंने किसानों को गन्ने की प्रजातियों में लगने वाले बीमारी का समय से इलाज करने की सलाह दी।

इस दौरान सीनियर विकास निरीक्षण सिराज मालिक, जीएम के एन रविंद्र, सचिव गन्ना समिति कांठ मुकेश सक्सेना और महाप्रबंधक रामेंद्र त्यागी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।