09HREG128 उप्र आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने वाला इंजन साबित होगा : नागेश्वरन
-केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने की सराहना
लखनऊ, 09 (हि. स.)। केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की आर्थिक नीतियों की सराहना की है।
लखनऊ के होटल ताज में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नागेश्वरन ने मीडिया से कहा कि योगी सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। योगी सरकार की आर्थिक नीतियां प्रदेश को आगे ले जानी वाली हैं।
उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने वाला इंजन साबित होगा ।साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा।
उत्तर प्रदेश आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने वाला इंजन साबित होगा। भारत जैसे बड़े देश में कुछ न कुछ समस्याएं होंगी ही लेकिन इन्हें समस्या के बजाय समाधान के रूप में देखना चाहिए।
इससे पहले सीआईआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर कर रहा है। साथ ही अन्य देशों की तुलना में भी अच्छा कर रहा है। कोविड के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को जो नुकसान पहुंचा, उसकी अब भरपाई हो चुकी है।
पिछले 10 साल की तुलना में भारत के पास अधिकतम जल उपलब्धता है। मानसून की देरी का असर एग्रीकल्चर पर नहीं पड़ेगा। आने वाले 8 से 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ती रहेगी। भारत की अर्थव्यवस्था में डिजिटल पेमेंट का भी योगदान है। डिजिटल पेमेंट से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।