30HREG381 रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा, जल्द निरीक्षण करेंगे गडकरी
रतलाम, 30 जून (हि.स.)। दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस का काम लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद है जुलाई के प्रथम सप्ताह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रतलाम क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके बाद मार्ग के लोकार्पण की तिथि की घोषणा संभावित है। उम्मीद है प्रधानमंत्री इस मार्ग का लोकार्पण करे।
आपको बता दें कि नेशनल हाईवे अथरेटी आफ इंडिया के अधिकारी भी इस मार्ग के निर्माण की तैयारियां कई बार देख चुके है। एक्सपे्रस वे ने प्रदेश के रतलाम-झाबुआ व मंदसौर जिले में कुल 244 कि.मी. का हिस्सा है। इसमें रतलाम जिले में 90, झाबुआ जिले में 50.95, मंदसौर में 102 कि.मी. लम्बा सडक़ मार्ग है। एक्सप्रेस वे पर लोकार्पण होते ही टोलटेक्स लगना शुरू हो जाएगा।
मुंबई से दिल्ली के बीच वर्तमान में 22 घंटे का समय लग रहा है। एक्सप्रेस के चालू होने के बाद 12 से 13 घंटे में ही यह फासला तय हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री सितंबर 2021 में जावरा के भूतेड़ा में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर चुके है। सडक की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने अपना वाहन 170 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलवाकर स्पीड टेस्ट भी किया था।