17HREG129 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
जालौन, 17 जून (हि.स.)। उरई नगर में स्थित रिलायंस ट्रेंड के द्वारा आज हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
गौरतलब है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र- छात्राओं का रिलायंस ट्रेंड द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। रिलायंस ट्रेंड के मैनेजर मनीष श्रीवास्तव का कहना है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि छात्रों को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया जा सके। ताकि भविष्य में भी उच्च पदों पर आसीन रखें और देश का नाम रोशन कर सकें। छात्र देश का भविष्य होते हैं। संस्था द्वारा सम्मानित होकर उन्हें भी अच्छा लगता है। इस दौरान वैभव, निखिल, विशाल, दीपक, शिवम, अंचल पाल करीब 12 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं स्टाफ में साहिल पाठक, रुखसाना, दीपक प्रजापति शामिल रहे।