काठमांडू में सोमवार से भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रहेगी रोक

Share

18HINT9 काठमांडू में सोमवार से भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रहेगी रोक

काठमांडू, 18 जून (हि.स.)। बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष में माता सीता के बारे में आपत्तिजनक डायलॉग नहीं हटाए जाने के विरोध में नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने रविवार को घोषणा की कि महानगरपालिका क्षेत्र में सोमवार से किसी भी भारतीय फिल्म के प्रदर्शन पर रोक रहेगी।

बालेन शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, काठमांडू में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर तब तक रोक रहेगी जब तक कि फिल्म आदिपुरुष में शामिल ‘जानकी भारतीय बेटी’ के हिस्से को हटा नहीं दिया जाता है।

शाह ने शुक्रवार को फिल्म के इस हिस्से को हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था और नहीं हटाए जाने पर भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने की चेतावनी दी थी। मेयर शाह की ताजा घोषणा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।