30HREG309 भोपाल के शाहपुरा इलाके में लेडिस बुटिक में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया
मध्य प्रदेश, 30 जून (हि.स.)। राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में संचालित एक लेडिस बुटिक में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि वह आसपास के घर और दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया। सूचना मिलते ही कोलार समेत आसपास से फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आगजनी में लाखों के नुकसान का अंदेशा है।
जानकारी अनुसार शैतान सिंह चौराहा के आगे एक तीन मंजिला इमारत में लेडीज बुटीक संचालित होती है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक वहां आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी पलटें ऊपर तक उठ रही थी और चारों तरफ धुंए का काला गुबार फैल गया था। कुछ ही देर में लपटें आसपास की दुकानों और घरों तक भी पहुंचने लगीं। आगजनी की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चार दमकलों ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद की बाद इस आग पर काबू पा लिया।
कोलार फायर कंट्रोल रूम प्रभारी पंकज खरे ने बताया कि शैतान सिंह चौराहे के पास एक तीन मंजिला इमारत है। इसमें भूतल पर लेडीज बुटीक का संचालन किया जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे फायर कंट्रोल रूम में यहां आग लगने की सूचना दी गई थी। जब मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे तो आग की वजह से फैले धुएं से आसपास देख पाना मुश्किल हो रहा था। इस वजह से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि आग किन कारणों से लगी, अभी तक इसकी जानकारी नहीं है और इससे हुए नुकसान का भी आकलन नहीं किया गया है।