09HREG90 प्रभारी मंत्री ने 44 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जालौन, 9 जून (हि.स.)। प्रदेश सरकार के द्वारा आज 7182 नवनियुक्ति चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए जिसमें से जालौन जिले में 44 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र विकास भवन सभागार में सौंपे गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश होमगॉर्ड और कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र पाने के बाद स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आईं।
बता दें कि, प्रदेश भर में शुक्रवार को नवनियुक्त चयनित स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिसमें से जालौन जिले से चयनित हुई 44 एएनएम को विकास भवन सभागार में होमगार्ड एवम् कारागार मंत्री/प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नियुक्त पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से युवाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और बिना किसी भेदभाव को युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ युवाओं के हित में लगातार काम कर रहे हैं। सरकार जीरो टॉरलेंस नीति के तहत काम कर रही है। पिछले सरकार में एक विशेष वर्ग की नियुक्ति हुआ करती हैं। लेकिन सूबे के मुखिया ने साबित कर दिया है कि यहां कोई भ्रष्टाचार नहीं है पात्रों को उनका हक अवश्य मिलेगा।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि जनपद की 44 नवनियुक्त स्वास्थ्य कार्यकत्री का चयन हुआ है। जिनको प्रभारी मंत्री के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। उम्मीद है कि सभी जनसेवा के लिए तैयार है और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के बेहतर बनाने के लिए स्वाथ्य सेवाएं देंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष रामेंद्र बना, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य अरविंद सिंह चौहान, सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।