17HREG322 कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोग भाजपा में शामिल
देहरादून, 17 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी से जुट गई। आज पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ताओं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बलवीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने काशीपुर, जसपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान महेन्द्र भट्ट ने कहा कि आप सही समय पर सही जगह आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश तीव्र गति से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में राजनीति के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए भाजपा से सही विकल्प कोई हो नही सकता।
इस समय मोदी सरकार के 9 सालों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। लिहाज़ा आपसे भी अपील है कि भारत के स्वर्णिम कल के लिए मात्र 10 दिन आप इस अभियान में मोदी के लिए दें। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए, प्रत्येक देशवासी का स्वाभिमान बढ़ा है। अब हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगे बढ़ना है।
इस मौके पर टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा परिवार का सदस्य बनने पर बधाई दी । इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, मधु भट्ट, सुभाष बड़थ्वाल, राजेन्द्र नेगी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में डॉक्टर एमपी सिंह प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तराखंड, रीना सिंघल प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस, दयाराम शर्मा नगर उपाध्यक्ष, उपेंद्र शर्मा पूर्व मंडी अध्यक्ष जसपुर, तरुण पंत पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, योगेश पंत संरक्षक भद्रकाली मंदिर बागेश्वर, देवी सिंह, महेंद्र शर्मा, दौलत सिंह, फखरुद्दीन ग्राम प्रधान, शाहनवाज अहमद ग्राम प्रधान, नवीन चंद्र पांडे, बलवंत लाल एडवोकेट, प्रदीप कुमार एडवोकेट, डॉक्टर करलीकेश सिंह, कपिल कुमार, नरेश कुमार, शाहिद हुसैन, महेंद्र शर्मा।