युवक ने किशोरी का जबरदस्ती गर्भपात कराया, नवजात की मौत

Share

14HCRI1 युवक ने किशोरी का जबरदस्ती गर्भपात कराया, नवजात की मौत

मुरादाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.)। गुरुवार शाम को मुरादाबाद की डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि यहां के एक निजी हॉस्पिटल में युवक ने किशोरी का जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। जिसमें नवजात शिशु की मौत हो गई। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक दूसरे धर्म की 6 माह की गर्भवती नाबालिग किशोरी (16 वर्ष) को बीते बुधवार रात्रि में नगर स्थित आरव नर्सिंग होम पर लेकर आया जहां पर उसने चिकित्सक से बात करके आज उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई और किशोरी की हालत भी बिगड़ गई। बात तब और बिगड़ी जब आरोपी युवक अस्पताल की फीस देने में आनाकानी करने लगा और अस्पताल वालों को भी धमकाने लगा। किसी तरह ये बात किशोरी के परिजनों तक पहुंची तो किशोरी के पिता एवं अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच लोगों ने युवक को बातों में उलझाए रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी वहां से फरार हो गया।