11HREG144 नशा मुक्ति केन्द्र में उत्पीड़न से युवक की मृत्यु, शव घर पर फेंक गए
देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। क्लेमनटाउन स्थित चंद्रबनी में चल रहे आरोग्यधाम नशामुक्ति केन्द्र के संचालकों ने पर आरोप है कि नशा से मुक्ति प्राप्त करने के लिए केन्द्र में भर्ती सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू की इतनी पिटाई की कि उसे जान से हाथ धोना पड़ा।
आरोप है कि मंगलवार की प्रात:काल नशा मुक्त केन्द्र संचालकों ने एक कार में उसका शव उसके घर के सामने फेंक दिया गया। सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। चार भाई-बहनों के साथ वह क्लेमनटाउन के टर्नर रोड क्षेत्र में रहता था, लेकिन नशे की लत के कारण उसे नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था। देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। इसके बाद युवक का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि युवक के हाथ पैर टूटे हुए थे। इस संदर्भ में परिजनों और क्षेत्रवासियों ने सड़क पर जाम भी लगाया। आज मंगलवार को प्रात:काल सात बजे सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को कार से फेंके जाने के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उनका हंगामा शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।