कार और ट्रक की भिडंत में महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Share

06HCRI19 कार और ट्रक की भिडंत में महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

झांसी,06 अप्रैल(हि. स.)। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-खजुराहो पर कार और ट्रक की भीषण भिडंत हो गई। इसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचायी। जहां चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-खजुराहो पर गुरुवार को मधुरम रिसॉर्ट के पास राठ से झांसी आ रही कार में ट्रक (एमपी 07 जीए 3049) ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वहां चीख पुकार मच गई और मौके पर राहगीरों व आस पास के लोग एकत्र हो गये। घटना में निशा, पूजा, शाहरुख और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मुस्कान को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनमें से दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने झांसी रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।