डॉ.भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर हम सबको चलने की आवश्यकता हैः खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह

Share

14HREG356 डॉ.भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर हम सबको चलने की आवश्यकता हैः खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह

कांग्रेस ने मनाई अंबेडकर जयंती, नेताओं ने कहा संविधान खतरे में

अनूपपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाले संविधान के निर्माता समाज में फैली जात-पात, छुआछूत की खाई को भरने वाले समाज में समरसता का संदेश देने वाले ऐसे महान पुरुष संविधान निर्माता भारत रत्न प्राप्त बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के शुक्रवार को 132वीं जयंती पर जिले भर में विभिन्नह संगठनों सहित राजनैतिक दल भाजपा कांग्रेस ने अपने-अपने ढ़ग से मनाई।

भाजपा ने जिले के सभी मंडलों और बूथों में डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य् कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अनूपपुर में प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार,सिद्धार्थ शिव सिंह, महामंत्री जितेंद्र सोनी, पूर्णकालिक भास्कर शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे,महामंत्री ज्योति शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह उपस्थिति रहें। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया।

बाबासाहेब के कंधों पर दी गई बड़ी जिम्मेदारी

खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के कंधों पर देश को आजादी मिलने के बाद बड़ी जिम्मेदारी सभी लोगों ने दी और उसका निर्वाहन उन्होंने निष्ठा के साथ किया हमारे देश के लिए बाबा साहेब ने संविधान की रचना की जिसमें सभी को समानता का अधिकार मिले उसकी चिंता की। आज देश को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बाबासाहेब डाँ.भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने संविधान की रचना करने में अपनी अहम भूमिका अदा की और संविधान की रचना की, जिसमें सभी को समानता का अधिकार मिल सके इसकी चिंता उन्होंने की। उस दौर में देश के अंदर छुआछूत का दौर भेदभाव का प्रचलन से देश बटा हुआ था समाज में स्थित इन परिस्थितियों को बदलने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया, समाज के बीच उन्हें इसका मुकाबला भी करना पड़ा लेकिन वाह रुके नहीं और आगे बढ़ते रहे कारवां चलता रहा समाज को जगाने का कार्य किया और संविधान में बराबरी का दर्जा देने का कार्य किया, आज डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काम करते हुए डॉक्टर साहेब के यादगार में अनेक कार्य किए हैं। हम सबको बाबासाहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़ना है और समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करना है।

कांग्रेस ने मनाई अंबेडकर जयंती, नेताओं ने कहा संविधान खतरे में

आज का दिन बहुत खास दिन है। इस दिन को पूरी दुनिया मे समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप मे भी मनाते हैं। देश मे जब हुआछूत थी, असमानता थी, महिलाओं को अधिकार नही थे। तब डा० भीमराव अंबेडकर साहब सूरज बनकर रोशनी की किरण देश और समाज में फैला दिया। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसे कई भाषाओ ज्ञान था। जिनके पास 36 प्रकार की डिग्री लेकिन उसके बाद भी पूरा जीवन उन्होंने अपमान मे घूँट पी कर संघर्ष किया। लेकिन वो कभी रुके नहीं, कभी झुके नहीं, आगे बढ़ते रहें, क्योकि उनका इरादा पक्का था उनको इस देश इस समाज को बदलना था। यह बात जिला कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहीं।

पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदेलाल सिंह मार्को ने कहा की बाबा साहब एक अच्छे व्यक्तित्व के व्यक्ति थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन हीन के उत्थान के लिए लगा दिया, लेकिन आज भारत का सविधान खतरे में है, देश में वर्तमान केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार नफरत फैलाने का काम कर रही है, समाज और व्यक्ति को लड़ाकर फूट डालने का कार्य कर रहीं हैं। कांग्रेसी की सरकार ने शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, आवास का अधिकार, सूचना का अधिकार दिया, गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले को 35 किलो अनाज देती थी, सरपंच सचिव के हस्ताक्षर थे मिल जाते थे, लेकिन आज उस अनाज को 5 किलो कर दिया गया उसने भी फिंगर आदि की समस्या पैदा कर दी हमारा संविधान आज हर पल खतरे में हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा की आज का दिन समानता का दिन है, जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस बनाते हैं वैसे ही आज पूरे देश बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है, बाबा साहब ने संविधान बना था हर वर्ग उनका अधिकार दिया। आज विश्व के सबसे बड़े महानायक की जयंती मना रहे है, अंबेडकर ने हर वर्ग के साथ – साथ महिला वर्ग के लिए अत्यधिक कार्य किया। जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्रा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

जमुना कोतमा में याद किये गये संविधान निर्माता

एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया।

इस दौरान महाप्रबंधक हरजीत सिंह मदान ने कहा कि उस समय जब हमारा देश कठिनाइयों से गुजर रहा था उस स्थिति में उन्होंने संघर्ष किया और एक ऐसा संविधान दिया जिसके तहत आज हम संविधान के वसूल ऊपर चल रहे हैं हम लोग ऐसा काम करें कि हमारा देश हमारा समाज हमारी कंपनी तरक्की करते रहें। बाबा साहब ने उन परिस्थितियों में जो डिग्रियां हासिल की हैं उसको देखते हुए हमारे सीएमडी साहब भी कहते हैं।