17HREG139 विभिन्न पाठ्यक्रम नये आयाम प्रदान करते हैं : डॉ. जैन
देहरादून, 16 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षा के आयाम बढ़ाने का काम निश्चित रूप से शिक्षा को और प्रभावी बनाएगा। इसी संदर्भ में डीएवी कॉलेज में प्रारंभ विभिन्न पाठ्यक्रमों के संदर्भ में सोमवार को प्रेरणा बैठक हुई।
इसमें हिमांशु नैथानी स्मारक ओएनजीसी बैडमिन्टन हॉल में परिचय समारोह सुनिश्चित हुआ है। इसमें सम्मिलित लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों के पढ़ने और सीखने के अनुभव को बढ़ाने और समृद्ध करने के उद्देश्य से ऐड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं।
कॉलेज में विभिन्न ऐड ऑन सर्टिफिकेट कोर्स हैं, जैसे कि वैदिक मैथमेटिक्स, वर्मीकंपोस्ट टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन सेलिंग, जीएसटी सर्टिफिकेशन कोर्स, एथिक्स एटीट्यूड एंड इमोशनल इंटेलिजेंस, इंट्रोडक्शन टू वेस्टर्न म्यूजिक, क्रिएटिव लर्निंग स्किल डेवलपमेंट, डेवलपमेंट ऑफ बुक रीडिंग एंड कैपेसिटी। ये कॉलेज में छात्रों के सीखने के अनुभव को बढ़ाने और समृद्ध करने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं।
सीखने के लिए और अधिक समग्र दृष्टिकोण और साथ-साथ विभिन्न व्यवसायों के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए शुरू किए गए हैं। ये पाठ्यक्रम निस्संदेह छात्रों की कई शैक्षणिक, पेशेवर और उद्यमशीलता की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करेगी। डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के सभी नियमित छात्रों के लिए पंजीकरण खुला है।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर केआर जैन ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि समय की आवश्यकताओं के अनुसार रोजगार परक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं जो छात्र छात्राओं को भविष्य में बेहतर कैरियर में और नौकरी में सहायक होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रोफेसर एसपी जोशी, सह संयोजक प्रोफेसर एचएस रंधावा सहित सभी पाठ्यक्रमों के संयोजक डॉक्टर विनीत विशनोई, डॉ कल्पना, डॉ उषा पाठक, डॉ रवि शरण दीक्षित सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एच.एस .रंधावा ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ओनिमा शर्मा ने किया।