मप्रः केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज जबलपुर में

Share

13HREG15 मप्रः केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज जबलपुर में

जबलपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्र शासन के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर गुरुवार को जबलपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री तोमर नई दिल्ली से निजामुद्दीन- जबलपुर एक्सप्रेस द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे यहां सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक मदन महल स्टेशन के समीप स्थित उत्सव सामुदायिक भवन में आयोजित चौथे रोजगार मेला में शामिल होंगे तथा दोपहर 12 बजे से एक बजे तक पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। वह शाम को जबलपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।