अंडर-17 इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग कल से

Share

11HSPO16 अंडर-17 इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग कल से

सिलीगुड़ी, 11 अप्रैल (हि.स.)। सिलीगुड़ी में द इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन वेस्ट बंगाल के प्रबंधन में पश्चिम बंगाल सरकार युवा कल्याण एवं खेल विभाग के सहयोग एवं सिलीगुड़ी महकमा क्रीड़ा परिषद की पहल अंडर-17 इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग आयोजन कल यानी बुधवार से होने जा रहा है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी निरीक्षण बंग्लो में पत्रकार सम्मेलन कर सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने इसकी जानकारी दी। पत्रकार सम्मेलन में आई.ईएफ.ए. अध्यक्ष अजीत बनर्जी, आई.ईएफ.ए. सचिव अनिर्बन दत्त, सिलीगुड़ी के डिप्टी मेयर रंजन सरकार, सिलीगुड़ी महकमा क्रीड़ा परिषद के सचिव कुंतल गोस्वामी, सिलीगुड़ी महकमा क्रीड़ा परिषद फुटबॉल सचिव सौरभ भट्टाचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गौतम देव ने कहा कि “प्रतिभावान खिलाडियों की तलाश में” अंडर-17 इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग का आयोजन कल से किया जा रहा है। कल दोपहर तीन बजे चांदमुनी मैदान में लीग शुरू होगा। जो 18 अप्रैल तक चलेगा।