08HREG278 राजगढ़ः बाइक सवार युवक के कब्जे से अवैध शराब जब्त
राजगढ़, 8 अप्रैल (हि.स.)। कुरावर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को ग्राम लसूड़ियारामनाथ रोड़ से घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी आरएस.सक्तावत के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम लसूड़िया रामनाथ रोड़ से घेराबंदी कर बाइक क्रमांक एमपी 39एमव्ही 6472 पर सवार मानकलाल मोंगिया (40) साल निवासी मुगलखेड़ी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से प्लास्टिक की केनों में रखी 60 लीटर अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू की।