14HREG55 बाबा साहब आम्बेडकर को पथ संचलन निकालकर संघ देगा श्रद्धांजलि
अम्बेडकर जयंती पर लखनऊ के तीन स्थानों से संघ का निकालेगा पथ संचलन
लखनऊ, 14 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) डा. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के पर पथ संचलन निकालकर उनके प्रति कृतज्ञता के साथ ही उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि देगा।
आम्बेडकर जयंती पर लखनऊ के तीन स्थानों पर एक ही समय में पथ संचलन निकलेगा। संचलन की तैयारियों में संघ के स्वयंसेवक लगे हैं। पथ संचलन में बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक शामिल होंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ के विभाग कार्यवाह अमितेश सिंह ने दी।
अमितेश ने बताया कि विगत कई वर्षों से लखनऊ विभाग में डा.आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पथ संचलन निकाला जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बाबा साहब के योगदान का स्मरण किया जाता है और स्वयंसेवक उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।
लखनऊ दक्षिण के भाग संघचालक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण भाग का पथ संचलन लखनऊ पब्लिक स्कूल के बगल,निकट कालिंदी पार्क, वृन्दावन योजना रायबरेली रोड से प्रारम्भ होागा।
पूरब भाग के भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश ने बताया कि पूरब भाग का पथ संचलन विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम से प्रारम्भ होकर सपना क्लार्क इन के सामने से निकलेगा। इसके अलावा उत्तर भाग का पथ संचलन फुटबाल पार्क से प्रारम्भ होगा।