भाजपा को 72 वर्षों तक मंडल तक मजबूत किया, अब बूथ पर करें: जामवाल

Share

02HREG234 भाजपा को 72 वर्षों तक मंडल तक मजबूत किया, अब बूथ पर करें: जामवाल

रतलाम, 2 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बड़े सौभाग्यशाली हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की नम्बर वन पार्टी बनी। देश, प्रदेश पंचायतों एवं निकायों कई जगह भाजपा की सरकारे है। विकास की यह यात्रा भाजपा ने देश के अमृतकाल के साथ 72 वर्षों में पूरी की है। अब तक भाजपा को सबने मंडल स्तर तक मजबूत किया है, अब बूथ स्तर तक इसे मजबूत करना है।

यह आव्हान् भाजपा के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने रविवार को जिला भाजपा द्वारा आयोजित विस्तारित पदाधिकारी बैठक में किया। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता का नारा सभी लगाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब बूथ को भूल जाते हैं, भविष्य मे इसकी पुनरावृत्ति नहीं करना है और सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करना है।

जामवाल ने कहा कि 4 अप्रैल को सभी मंडलों में शक्ति केन्द्र पर पंचपरमेश्ववर के साथ और 7 अप्रैल को पंचपरमेश्ववर द्वारा बूथ के त्रिदेव के साथ बैठक की जाए। इसके बाद 9 अप्रैल को वृहद बैठक कर बूथ को मजबूत करने वाले सभी कार्यों की समीक्षा की जाए। उन्होंने शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से सम्पर्कता अभियान चलाने और पार्टी से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर मार्गदर्शन लेने का आव्हान् भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सबका साथ -सबका विकास का भाव लेकर आगे बढाना है। एकजुटता से सभी सफलताए प्राप्त करना है।

बैठक को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने दिया। इस दौरान विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय एवं दिलीप मकवाना मंचासिन रहे। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने एवं आभार जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने माना। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजकगण उपस्थित रहे।