02HREG184 अनूपपुर: पुलिस के वज्र वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार
पति-पत्नी सहित 5 साल का बच्चा घायल, इलाज जारी
अनूपपुर, 2 अप्रैल (हि.स.)। कोतवाली थाना अंतर्गत स्थित कोतमा रोड खेड़िया पेट्रोल पंप के पास रविवार को पुलिस के वज्र वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में बैठे पति ,पत्नी एवं उनके 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया है। जहां उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार जिले के रविवार की दोपहर खेड़िया पेट्रोल पंप के पास 27 वर्षीय अभिषेक पटेल,अपने पत्नी रोशनी पटेल एवं 5 वर्षीय बच्चा अनिवेश पटेल तीनों एक बाइक में सवार होकर अमरकंटक जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास तेज गति से वज्र वाहन पेट्रोल भरवाने के लिए बिना इंडिकेटर दिए पेट्रोल पंप के अंदर जाने के लिए मोड़ दिया। जिससे अमरकंटक जा रहे दो पहिया वाहन चला रहे अभिषेक पटेल पुलिस का वज्र वाहन की चपेट में आ गया। जिसके कारण पति, पत्नी एवं उनके 5 साल के बच्चे को चोट आई। बाइक को टक्कर मारने के बाद वज्र वाहन का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है।