राजगढ़ः अवैध शराब ठिकानों पर कार्रवाई, 15 लाख का महुआ लहान किया नष्ट

Share

12HREG344 राजगढ़ः अवैध शराब ठिकानों पर कार्रवाई, 15 लाख का महुआ लहान किया नष्ट

राजगढ़, 12 अप्रैल (हि.स.)। माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिकाबे में स्थित कंजरडेरा पर बुधवार को माचलपुर, खिलचीपुर और जीरापुर पुलिस बल द्वारा संयुक्त रुप से छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर 15 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया, वहीं दो डेरों से 280 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जबकि पुलिस को देखकर आरोपित मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

थानाप्रभारी जितेन्द्र अजनारे के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, एएसपी मनकामनाप्रसाद के निर्देश पर खिलचीपुर एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में जीरापुर,माचलपुर,खिलचीपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कालिकाबे में अवैध रुप से शराब बनाने वाले कंजर डेरा पर संयुक्त रुप से छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर 15 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट किया, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है, वहीं टीम ने राजेन्द्र पुत्र देवीलाल कंजर के डेरे से 160 लीटर और राधेश्याम पुत्र मनोहर कंजर के डेरे से 120 लीटर कच्ची अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत 56 हजार रुपए है। पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त किया गया। पुलिस ने मौके से फरार राधेश्याम और राजेश के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।