17HREG255 राजगढ़ः बिना राॅयल्टी के रेत का परिवहन करते दो ट्रेक्टर-ट्राॅली जब्त
राजगढ़, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिले के तलेन थाना पुलिस ने रविवार की रात ग्राम बारवां रोड़ से घेराबंदी कर नेवज नदी से बिना राॅयल्टी के रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रेक्टर-ट्राॅली जब्त किए हैं। आरोपितों के खिलाफ चोरी सहित खान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात ग्राम बारवां रोड़ से घेराबंदी कर ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 10 एए 3377 और ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 39एडी 0821 को पकड़ा, जो नेवज नदी से बिना राॅयल्टी के रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से ट्रेक्टर सहित 10 लाख 55 हजार का मशरुका जब्त कर चालकों के खिलाफ धारा 379, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया।