17HREG95 स्टंट, काली फिल्म और कब्जे के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
देहरादून, 16 अप्रैल (हि.स.)। एसएसपी देहरादून ने एक अभियान के माध्यम से विभिन्न कॉलेज के छात्रों पर अंकुश लगाने का अभियान शुरू किया है।
प्राय: ऐसा देखने में आता है कि छात्र अपने वाहनों में काली फिल्म, हूटर लगाने और मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे की आवाज करने, देर रात में अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। यही नहीं सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप अतिक्रमण कर यातायात के सुचारु संचालन और पैदल चलने वालों को परेशानी उत्पन्न हो रही है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन थाने के समस्त उपनिरीक्षक और सुरक्षाबलों साथ पैदल मार्च कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 08 बुलेट मोटरसाइकिल, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा, हूटर लगी और काली फिल्म कार लगी को सीज़ किया गया है। 20 अन्य वाहनों के खिलाफ एमबी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई कर 12000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। 10 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ-साथ सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करते पुलिस अधिनियम के तहत 25 चालान 6000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने इस अभियान को अब आगे भी चलाया जाता रहेगा ताकि प्रदूषण, अवैध कब्जे न हो पाए।