17HREG266 अनूपपुर: केजरीवाल को सीबीआई कार्यालय बुलाने पर आप कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
अनूपपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को सीबीआई द्वारा शराब घोटाला को लेकर पूछताछ के लिए बुलाने को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए इंदिरा तिराहा शंकर मंदिर चौराहा होते हुए इंदिरा तिराहा में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की गलत तरीका से हमारे केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बदले की भावना से प्रताड़ित का अरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए इंदिरा तिराहा शंकर मंदिर चौराहा होते हुए इंदिरा तिराहा पर घरना दिया। पार्टी पदाधिकारी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को केंद्र सरकार की एजेंसी सीबीआई द्वारा कथित शराब घोटाला को लेकर पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय बुलाने पर, देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की गलत तरीका से हमारे केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बदले की भावना से प्रताड़ित की बात कही।