17HINT6 नेपाल ने तीन विमान खरीदने की बढ़ाई प्रक्रिया, पांच चीनी विमान को बेचने की तैयारी
काठमांडू, 17 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू उड़ानों के लिए चीनी विमानों का आयात कर अरबों का घाटा झेल चुकी नेपाल एयरलाइंस कॉरपोरेशन तीन विमान खरीदने जा रही है। कॉरपोरेशन ने आज सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि वह घरेलू उड़ानों के लिए तीन छोटे जहाज खरीदेगा।
नेपाल वायु सेवा निगम के प्रवक्ता रमेश पौडेल के अनुसार जहाजों की खरीद की कार्ययोजना को बढ़ाने के लिए एक उपसमिति का गठन किया गया है और इस पर काम शुरू हो चुका है। हालांकि निगम ने यह तय नहीं किया है कि किस कंपनी से खरीदारी करनी है, वह इस बार पारदर्शी तरीके से खरीदारी करेगी।
इससे पहले, घरेलू उड़ानों के लिए चीन से आयात किए गए 6 विमानों के ग्राउंडेड होने और नेपाल का आसमान प्रतिकूल होने के बाद नेपाल ने नए विमानों की खरीद बढ़ा दी थी। उन विमानों को वर्ष 2014, 2017 और 2018 में नेपाल लाया गया था।
पायलटों, स्पेयर पार्ट्स और इंजीनियरों की कमी के कारण यह वर्ष 2020 से अरबों का नुकसान झेलने के बाद से ग्राउंडेड है। 6 में से एक विमान हादसे का शिकार हो गया और निगम ने बाकी पांच विमानों को बेचने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
4 चीनी विमान 6.67 अरब नेपाली रुपये में खरीदे गए थे, जबकि 2 विमान चीन द्वारा सब्सिडी के रूप में दिए गए है। हालांकि, विमान संचालन में 600 मिलियन का वार्षिक घाटा होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।