11HREG67 नथुली समाजिक संस्था करेगी जन जागरूकता कार्यक्रम
देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। नथुली सामाजिक सेवा संस्था ने मंगलवार को भोजन मोटे अनाज को लेकर अपनी योजना और जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी।
देहरादून प्रेस क्लब में आज पत्रकार वार्ता में संस्था की सदस्य सुमन नैनवाल ने बताया कि हम बारह वर्षों से सेवा कर रहे हैं। नथुली उत्तराखंड में महिलाओं का आभूषण है। संस्था के लोग शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। साथ ही साथ हम लोग वेस्ट मटीरियल एकत्रित कर जरूरतमंदों को घर बनाने में मदद करते हैं। 14 अप्रैल को देहरादून से चमोली जनपद के मुन्दोली तक साइकिल रैली निकाली जाएगी और उत्तराखंड के मोटे अनाज और खान पान के बारे में जानकारी दी जाएगी। संजय भार्गव ने कहा बच्चों को आज मोटे अनाज की जानकारी नही है, जिन्हें जागरूक करना आवश्यक है।
इस अवसर पर देवेश नैनवाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।