मुरैना: किसान कंपनी के नकली पाइप बेचने वाले व्यापारियों की दुकानें सील

Share

08HREG366 मुरैना: किसान कंपनी के नकली पाइप बेचने वाले व्यापारियों की दुकानें सील

-मुकुंद इंडस्ट्रीज का संचालक कर रहा था जिले भर में सप्लाई

मुरैना, 08 अप्रैल (हि.स.)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लश्करी पुरा में शुक्रवार को पकड़ी गई किसान पाइप बनाने वाली मुकुंद इंडस्ट्रीज के बाद अब दिल्ली से आई टीम द्वारा शनिवार को मुरैना शहर एवं बानमोर क्षेत्र में पाइप की दुकानों पर छापामार कार्यवाही की गई तथा दो दुकानों को सील कर दिया गया। बताया जाता है कि यह सभी दुकानदार मुकुंद इंडस्ट्रीज से ही माल खरीद कर जनता को बेच रहे थे।

सूत्र बताते हैं कि टीम अभी मुरैना में रुकी हुई है और रविवार को जिले की तहसीलों में भी जाने की योजना है, जिसके बाद नकली किसान पाइप बेचने वाले दुकानदारों में हडकंप मच गया है।

किसान इरीगेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के लीगल एडवाइजर नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता नम्रता जैन, विजय सोनी, निवेदिता दास ने नकली पाइप बनाने वाली कंपनी और दुकानदारों पर शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही की थी। कंपनी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बानमोर और मुरैना की एक कंपनी और उसके दुकानदारों के द्वारा किसान ऊर्जा, किसान सुप्रीम, किसान शक्ति और किसान के पाइप बेचे जा रहे हैं, जो कि किसान की तरह ही दिखाई देता है। बताया जाता है कि टीम द्वारा लोहिया बाजार स्थित मोदी मशीनरी स्टोर एवं बानमोर में एक अन्य दुकान को सील करने की कार्रवाई की है।